logo

महाशिवरात्रि पावन पर्व पर श्रद्धालुओं का उमड़ा जन सैलाब

कानपुर शहर के ऐतिहासिक आनंदेश्वर मंदिर मॆ महाशिवरात्रि लाखो श्रद्धालु दर्शन करते हैं , पौराणिक मान्यता है कि इस पावन रात्रि को भगवान शिव और देवी माता पार्वती का शुभ विवाह हुआ था महाशिवरात्रि के दिन भगवान शंकर की पूजा-अर्चना व माता पार्वती की पूजा अर्चना अगर  पति पत्नी व कुमारी कन्या करती है , तो उसका विवाह जल्द होता है और सभी मनोकामना पूर्ण होती है  भगवान शिव को बेलपत्र शहद दूध दही शक्कर व जल से अभिषेक करना चाहिए ऐसा करने से सारी समस्या दूर हो जाती है , आधी रात से ही भक्त बाबा के दर्शन को पहुंच रहे हैं। जिसको लेकर प्रशासन और चुस्त हैं इस मंदिर मॆ पुलिस अधिकारी तैनात किये गये हैं वही कई थानों की फोर्स के अलावा पुलिस बल भी सुरक्षा के लिये लगाया गया हैं । मंदिर के पुजारी ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व में मंदिर में बहुत भीड़ होती है, जिसको देखते हुए मंदिर परिसर के आसपास बैरीकेडिंग लगा दी गयी हैं। जगह जगह जिला प्रशासन द्वारा पुलिस बल को भी तैनात कर दिया गया है। उन्होने बताया कि लोगों के वाहनों को मंदिर से दूर रोक दिया जा रहा है। मंदिर परिसर की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा भी लगवाया गया है। वही मंदिर के दर्शनार्थियों ने बताया की वह लोग हर वर्ष आते हैं इस दिन बाबा के दरबार मॆ लाखो की संख्या मॆ लोग दूर दूर से आकर दर्शन करते हैं और बाबा अनंदेश्वर उसकी मन चाही इच्छा पूरी करते हैं । हर बार मंदिर प्रशासन व जिला प्रशासन अच्छी  व्यवस्था कि तैयारियाँ किया गया  हैं ।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS