logo

मतगणना केंद्र का निरीक्षण

गोड्डा: आज निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गोड्डा अंजली यादव एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के  द्वारा संयुक्त रूप से मतगणना कार्य को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज जिला मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त के द्वारा मतगणना हॉल की व्यवस्था, टेबल प्लान, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास द्वार, अभ्यर्थियों एवं मतगणना अभिकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, प्रकाश एवं पेयजल की सुविधा सहित अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मतगणना कार्य के प्रत्येक चरण में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान स्ट्रांग रूम से मतपेटियों/मतपेटी सामग्री को मतगणना हॉल तक सुरक्षित पहुंचाने की प्रक्रिया, सील की जांच, तथा अभ्यर्थियों की उपस्थिति में पारदर्शी ढंग से मतगणना संपन्न कराने के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी तथा प्रत्येक राउंड की घोषणा निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत की जाएगी।पुलिस अधीक्षक , गोड्डा ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए कहा कि मतगणना केंद्र के भीतर एवं बाहर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की  निगरानी रखी जाएगी l

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS