logo

मिहिजाम एवं जामताड़ा नगरपालिका चुनाव में 67 मतदान केंद्रों के लिए 420 कर्मियों का द्वितीय रेंडमाइजेशन सम्पन्न

 

 

जामताड़ा : दिनबंधु राउत: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में जामताड़ा समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के लिए मतदान पदाधिकारियों का द्वितीय रेंडमाइजेशन संपन्न कराया गया। यह प्रक्रिया सामान्य मिहिजाम नगर परिषद प्रेक्षक संजय पाण्डेय  एवं जामताड़ा नगर पंचायत विभूति मंडल  की उपस्थिति में पारदर्शिता के साथ पूरी की गई।द्वितीय रेंडमाइजेशन के तहत मिहिजाम नगर परिषद वर्ग ‘ख’ के 39 तथा जामताड़ा नगर पंचायत के 28, कुल 67 मतदान केंद्रों के लिए मतदान दलों का गठन किया गया।प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए P0, P1, P2, P3 एवं P4 श्रेणी के कर्मियों को शामिल करते हुए कुल 420 मतदान कर्मियों का रेंडमाइजेशन 125 प्रतिशत आधार पर किया गया।उल्लेखनीय है कि 67 मतदान केंद्रों के लिए कुल 335 कर्मियों की आवश्यकता है, किंतु आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने हेतु अतिरिक्त कर्मियों को शामिल करते हुए यह प्रक्रिया पूरी की गई। सभी श्रेणियों में समान संख्या सुनिश्चित की गई है। राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड से प्राप्त दिशा-निर्देशों के आलोक में पूरी कार्रवाई संपन्न हुई। उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सत्यप्रकाश, जिला आपूर्ति पदाधिकारी कयूम अंसारी, बीडीओ फतेहपुर प्रेम कुमार दास, बीडीओ कुंडहित जमाले राजा, अंचल अधिकारी नारायणपुर देवराज गुप्ता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS