विभूति सिंह/भागलपुर।आज जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री सुधीर कुमार ने बताया कि जिले में गैस एवं पेट्रोल /डीजल की नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है। होम डिलीवरी के माध्यम से उपभोक्ताओं को गैस का वितरण एजेंसियों के द्वारा किया जा रहा है। बुकिंग की अपेक्षा ज्यादा संख्या में गैस सिलेंडर की डिलीवर की जा रही है।बुकिंग में भी कमी दर्ज की गई है।सभी उपभोक्ताओं से भी कहना है कि वे *एजेंसी के गोदाम पर गैस लेने के लिए नहीं जाएं। गोदाम से गैस के वितरण पर रोक लगाया गया है।*
विवाह/शादी समारोह वगैरह के लिए व्यावसायिक गैस आपूर्ति/उपलब्धता हेतु अनुमंडल स्तर पर कार्य किया जा रहा है। भागलपुर में गैस की जिला प्रशासन के द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। जिला नियंत्रण कक्ष में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निवारण किया जा रहा।जिला नियंत्रण कक्ष 24/7 घंटे संचालित है। जिसका दूरभाष संख्या 0641 2402871 है।
जिसके माध्यम से गैस उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण किया जा रहा है।