सौरभ राय/रांची: राजधानी राँची के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत  ब्लॉसम मैटरनिटी एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल का होगा उद्घाटन का भव्य उद्घाटन कल राजधानी रांची के डंगराटोली चौक स्थित वेस्टर्न मॉल  में किया जाएगा। इस संबंध में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अस्पताल के निदेशकों एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा उद्घाटन समारोह की जानकारी दी गई। उन्होंने  बताया कि यह अत्याधुनिक अस्पताल मातृत्व, शिशु एवं महिला स्वास्थ्य सेवाओं को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराएगा, जिससे राँची एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेंगी।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और विशिष्ट अतिथि के रूप में  विधायक सी.पी. सिंह तथा विशेष अतिथि के रूप में सदर अस्पताल रांची के डीएमएस डॉ. बिमलेश कुमार सिंह  एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में निदेशक डॉ. रुही श्रीवास्तव  ने कहा, हमारा प्रयास है कि हर माँ और शिशु को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण देखभाल स्थानीय स्तर पर ही मिले।

वहीं निदेशक डॉ. राज नारायण साहू  ने कहा, आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञता के साथ हम विश्वसनीय और बेहतर उपचार सुनिश्चित करेंगे। साथ ही साथ निदेशक डॉ. सुबोध कुमार सिंह ने कहा,यह केंद्र मरीजों को समग्र और पारदर्शी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

निदेशक नीलम साहू  ने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि हर परिवार को यहाँ एक सुरक्षित और भरोसेमंद स्वास्थ्य अनुभव मिले।” अस्पताल में मातृत्व देखभाल, बाल रोग, स्त्री रोग, बांझपन एवं गर्भाधान सेवाएं, नवजात एवं  एनआईसीयू देखभाल सहित विभिन्न आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अस्पताल प्रबंधन ने सभी गणमान्य अतिथियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं नागरिकों को उद्घाटन समारोह में सादर आमंत्रित किया है।