डकरा : केडी अंबेडकर चौक पर बाबा साहब अंबेडकर की जयंती समारोह धुमधाम से समारोहपूर्वक मनाया गया, कार्यक्रम के शुरूआत में उनकी प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक किया गया और बारी बारी से उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया, मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित काँके विधायक प्रतिनिधि राजन सिंह राजा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हिन्दुस्तान का एक एक नागरिक बाबा साहब का कर्जदार है क्योंकि बाबा साहब ने ही देश के संविधान का निर्माण करने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाया था साथ ही साथ आजादी से पहले भी अनेक जनांदोलनों का नेतृत्व कर समानता एवं एकता पर बल दिया था, उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए उपस्थित सभी लोगों को संकल्प दिलाया गया । इस अवसर पर राजन सिंह राजा, साबीर अंसारी,तनवीर आलम,मोनू रजक, धीरज बहादुर ,विक्की सिंह, अशोक राम, इम्तियाज अंसारी, सुरेन्द्र चौहान,वीरेन्द्र यादव,कुमूद रंजन, रौशन लाल, सतीश ठाकुर, रवि उराँव गाँगुली, संजय राम,जावेद अंसारी, बबलू सिंह, सुधीर सिंह,टुन्नू साव, रामनाथ पासवान,इकबाल खान, मोनू सिंह, अरूण यादव, कृष्णा यादव,पंकज सिंह, भोलू सिंह, रामाकांत यादव,छोटू भुंइया, पवन सोनी, करण वर्मा, कामेश्वर शर्मा, नवीन पाठक, राहुल ठाकुर,सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।