logo

सिस्टम की लापरवाही से ग्रामीणों में आक्रोश

संतकबीरनगर: संतकबीरनगर में प्रशासनिक लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है, जहां छपरा पूर्वी गांव के ग्रामीण अपनी ही जमीन के कागजों में ‘सरकारी’ हो गए। खतौनी में कथित रूप से गलत प्रविष्टि किए जाने से लगभग 7,000 से अधिक लोगों की भूमि को सरकारी अथवा अन्य श्रेणी में दर्ज कर दिया गया है, जिससे ग्रामीणों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। स्थानीय स्तर पर कई बार शिकायत करने के बावजूद जब सुनवाई नहीं हुई, तो आक्रोशित ग्रामीणों ने एकजुट होकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और अपनी पीड़ा सीधे डीएम के समक्ष रखी।
वही, पूरे प्रकरण पर जिलाधिकारी ने मामले को प्रथम दृष्टया सही मानते हुए आश्वासन दिया लोगों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा। अब देखना होगा प्रशासन कब तक इस बड़ी त्रुटि को दुरुस्त कर हजारों ग्रामीणों को राहत दिला पाता है। फिलहाल गांव में आक्रोश और चिंता का माहौल बना हुआ है।

 

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS