अकबरपुर, उत्तर प्रदेश: अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर चौकी क्षेत्र के बम्बा (Bamba) इलाके में पुलिस ने Operation Langda (ऑपरेशन लंगड़ा) के तहत एक आरोपी को मुठभेड़ (Encounter) में गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई महिला के साथ लूट (Robbery Against Woman) के मामले में की गई।
पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान आरोपियों ने बाइक दौड़ा कर भागने की कोशिश की और पीछा करने पर पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने अपना बचाव करते हुए फायरिंग की, जिसमें एक आरोपी गिरफ्तार और दूसरा मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।
इस लूट के मामले में कुल चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज था, जिनमें से तीन को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और एक अभी भी फरार है। पुलिस की तीन टीमें तेजी से तलाश में लगी हुई थीं।
गिरफ्तार किए गए आरोपी के पास से पुलिस ने 2 टुकड़े जंजीर, 1 जिंदा कारतूस, 3 खोखा तमंचा और 1 बाइक बरामद की है।