गिरिडीह: अंबेडकर जयंती के शुभ अवसर पर गिरिडीह के अम्बेडकर चौक पर स्थित प्रतिमा का धूमधाम से अनावरण किया गया। नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने प्रतिमा का अनावरण किया। मौके पर डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ विमल कुमार, महापौर प्रमिला मेहरा, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे।