मानसा (सुनील सम्भ्रवाल)
बेहतर सेवाओं और अदालती मामलों में मजबूत पैरवी करने के लिए एसएसपी भागीरथ सिंह मीना द्वारा थानेदार यादविंदर सिंह को डीजीपी डिस्क से सम्मानित किया गया। यादविंदर सिंह पुलिस विभाग में विभिन्न स्थानों और कई पुलिस विंगों में सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वह एसएसपी कार्यालय मानसा में सिविल सूट ब्रांच में ड्यूटी निभा रहे हैं। इस अवसर पर डीएसपी (स्थानीय) पुष्पिंदर सिंह भी उपस्थित रहे।