logo

Shibu Soren Funeral Live Updates: शोक में डूबा झारखंड... झारखंड विधानसभा पहुंचा दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर.... आज होगा अंतिम संस्कार

रांची: झारखंड के जननायक दिशोम गुरु और तीन बार के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन (Shibu Soren) के निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की खबर जैसे ही फैली राजधानी रांची (Ranchi) स्थित मोरहाबादी इलाके में उनके सरकारी आवास के बाहर श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। 

अंतिम यात्रा पर निकले शिबू सोरेन

वहीं दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पार्थिव शरीर को उनके मोरहाबादी स्थित आवास से अंतिम यात्रा के लिए निकाला गया. उनका पार्थिव शरीर झारखंड विधानसभा पहुंचा.  जहां उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए एक घंटे रखा जायेगा.

सोमवार रात से ही जुटने लगे लोग
शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर रांची लाए जाने के बाद सोमवार रात से ही लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए जमा होने लगे थे। कड़ाके की बारिश और रात की ठंड के बावजूद हजारों की संख्या में लोग श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे। उनके समर्थकों के बीच गम और गौरव दोनों की भावना देखने को मिली।

सुबह से फिर उमड़ा जनसैलाब
मंगलवार की अहले सुबह से ही एक बार फिर लोगों की भीड़ उनके दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। उनके समर्थक राजनीतिक कार्यकर्ता समाजसेवी और आम जनता सभी दिशोम गुरु को अंतिम प्रणाम करने के लिए कतार में खड़े नजर आए।

नेमरा गांव में होगा अंतिम संस्कार
शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर आज दोपहर उनके पैतृक गांव नेमरा ले जाया जाएगा जहाँ दोपहर 3 बजे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS