बड़कागांव :- भारतीय जनता पार्टी बड़कागांव मंडल अध्यक्ष शिव शंकर उर्फ़ शिबू मेहता के नेतृत्व में संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती अत्यंत गौरव और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं माल्यार्पण कर की गई। कार्यकर्ताओं ने "बाबा साहेब अमर रहें" के नारों के साथ उनके योगदान को याद किया।
पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने डॉ. अम्बेडकर के जीवन संघर्ष और उनके द्वारा रचित संविधान के महत्व पर प्रकाश डालें। डॉ. भीमराव अम्बेडकर, जिन्हें हम सादर 'बाबा साहब' के नाम से जानते हैं, का जीवन केवल एक व्यक्ति की गाथा नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों के लिए न्याय और आत्मसम्मान का मार्ग है।
मंडल अध्यक्ष शिबू मेहता ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान और समानता का जो सपना देखा था । उसे पूरा करने के लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार "पंचतीर्थ" के माध्यम से उनके विचारों को धरातल पर उतार रही है।
उपस्थित सभी ने एक स्वर में बाबा साहेब के बताए 'शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो' के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर पूर्व विधायक लोकनाथ महतो , मंडल अध्यक्ष शिव शंकर उर्फ़ शिबू मेहता , बेलतू (केरेडारी) मंडल अध्यक्ष शेर सिंह , सांसद प्रतिनिधि सह मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत मेहता , मुखिया प्रतिनिधि भीखन महतो , मंडल महामंत्री नरसिंह प्रसाद , सत्यजीत विद्या अलंकार , अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष नौशाद आलम , वरिष्ठ नेता रामपति राम , बालेश्वर कुमार , मेवालाल नाग , दीपक ठाकुर ,कजरू साव , धर्मेंद्र प्रसाद के साथ साथ दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।