संवाददाता राजन साहू

*कानपुर* कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन KCA द्वारा आयोजित 7 दिवसीय जिला स्तरीय अंपायरिंग कार्यशाला के दूसरे दिन शनिवार को 23 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण लिया। कार्यशाला KCA कार्यालय, चुन्नीगंज में चल रही है।

इसमें एक महिला अंपायर पूनम गुप्ता भी शामिल हैं। प्रशिक्षण के दौरान अंपायर प्रशिक्षक सौरभ श्रीवास्तव और काली शंकर बाजपेयी ने प्रतिभागियों को कीज संबंधी नियम, गेंद की नाप, स्टम्प और बेल्स के पैरामीटर्स की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यशाला में सभी प्रशिक्षणार्थियों को "लॉज ऑफ क्रिकेट 2026" का नवीनतम संस्करण भी वितरित किया गया। इसका उद्देश्य अंपायरों को खेल के नए नियमों और तकनीकी पहलुओं से अवगत कराना है।

KCA के सचिव कौशल कुमार सिंह ने बताया कि इस कार्यशाला का मकसद जिले में क्वालिटी अंपायर तैयार करना है ताकि स्थानीय और जिला स्तरीय मैचों का संचालन बेहतर तरीके से हो सके।