logo

नगरपालिका चुनाव 2026: उपायुक्त व एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, मूलभूत सुविधाओं का लिया जायजा

लातेहार। नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने शुक्रवार को लातेहार नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


निरीक्षण के दौरान उपायुक्त व एसपी ने मतदान केंद्र संख्या 1 से 15 तक विभिन्न बूथों का भ्रमण किया। इस दौरान पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षा, रैम्प, कुर्सी-टेबल, बैरिकेडिंग सहित AMF (Assured Minimum Facilities) के तहत उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की गहन समीक्षा की गई।


निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
वहीं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, विशेष कार्य पदाधिकारी (गोपनीय शाखा) श्रेयांश, प्रखंड विकास पदाधिकारी लातेहार, अंचल अधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS