logo

मंडल आयुक्त आंनजय कुमार ने 'ग्राम चौपाल' के जरिए परखी विकास कार्यों की जमीनी हकीकत; अधिकारियों को पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के दिए निर्देश

रिपोर्ट रोहित कुमार/बिजनौर: बिजनौर मंडल आयुक्त मुरादाबाद मंडल श्री आंनजय कुमार की अध्यक्षता में तहसील सदर के ग्राम मुबारकपुर तालन स्थित समग्र विद्यालय परिसर में "ग्राम चौपाल" का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी जसजीत कौर, मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वान्या सिंह, अपर आयुक्त एवं डिप्टी कमिश्नर गजेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख चौधरी विजेंद्र सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुणाल रस्तोगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कौशलेंद्र सिंह, उप कृषि निदेशक डॉक्टर घनश्याम सिंह, उपयुक्त मनरेगा सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं भारी संख्या में ग्रामीण लोग मौजूद थे। 
कार्यक्रम के तहत सर्वप्रथम मंडल आयुक्त द्वारा समग्र विद्यालय स्थित पंचायत भवन का निरीक्षण किया और वहां मौजूद अभिलेखों के बारे में जानकारी प्राप्त की। पंचायत घर में अधिकतर रजिस्टर खाली मिले और अन्य रजिस्टर मानक के अनुरूप पूरे नहीं पाए जाने पर नाराजगी करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि जन्म मृत्यु पंजिका, उपस्थिति पंजिका, टीकाकरण कार्यक्रम, चल-अचल संपत्ति रजिस्टर सहित सभी पंजिकाएं निर्धारित मानक के अनुरूप अद्यतन सूचनाओं के साथ पूरी करना सुनिश्चित करें और इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। उसके बाद उन्होंने एस्ट्रोलॉजी लैब का निरीक्षण किया और बच्चों से प्रश्न पूछे। बच्चों द्वारा ज्यादातर प्रश्नों के जवाब संतोषजनक दिए गए। लाइब्रेरी के निरीक्षण के दौरान वहां पुरानी और नई किताबें पाई गई जो सभी सुव्यवस्थित रूप से अलमारी में रखी हुई थी। आंगनवाड़ी केंद्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने छोटे-छोटे बच्चों को प्यार करते हुए उनसे बातें कीं। आंगनबाड़ी केंद्र आधुनिक सुविधाओं से लैस पाया गया और बड़ी एलइडी एवं इलेक्ट्रॉनिक गेजेट्स के माध्यम से नन्हे-मुन्ने बच्चों को अक्षर एवं अन्य ज्ञान उपलब्ध कराया जाना प्रकाश में आया, जिसकी माननीय आयुक्त द्वारा प्रशंसा की गई। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय परिसर में कृषि, समाज कल्याण, एनआरएलएम सहित अन्य विभागों द्वारा लगाए स्टालों का निरीक्षण किया। तदुपरांत मा. आयुक्त द्वारा स्कूल भवन परिसर में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र और एस्ट्रोलॉजी लैब का लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम से पूर्व प्राथमिक विद्यालय अग्री तथा कस्तूरबा गांधी स्कूल की बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत एवं बाल संसद पर आधारित कार्यक्रम का भव्य रूप से प्रस्तुतीकरण किया गया।
विकास कार्यों के सत्यापन के दौरान गांव में आंगनबाड़ी केंद्र, समग्र विद्यालय, एस्ट्रोलॉजी लैब सहित अन्य विकास कार्य मानक के अनुरुप सही एवं पूर्ण पाए गए। इसी प्रकार वृद्धावस्था दिव्यांगजन एवं निराश्रित महिला पेंशन के लाभार्थियों द्वारा नियमित रूप से पेंशन मिलना बताया गया। गांव में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत लाभार्थियों को राशन का नियमानुसार वितरण होना पाया गया। उन्होंने निर्देश दिए कि सत्तर वर्ष से ज्यादा की आयु वाले प्रत्येक व्यक्ति एवं अंत्योदय कार्ड धारकों के शत प्रतिशत रूप से आयुष्मान कार्ड बनाना सुरक्षित करें तथा गांव में विधवा, दिव्यांग तथा निराश्रित पेंशन के पात्र लाभार्थियों का चयन कर उन्हें भी शत-प्रतिशत रूप से शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। 
कार्यक्रम के दौरान माननीय आयुक्त ने दो गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं दो शिशुओं को अन्नप्राशन भी कराया। अंत में उनके द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना, बीज अनुदान योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण समग्र रोजगार योजना सहित अन्य शासकीय योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं चेक वितरित किए गए।
कार्यक्रम की समाप्ति के बाद ग्राम वासियों की शिकायत के दृष्टिगत गांव से वापसी पर उन्होंने पानी-कीचड़ से भरी हुई सड़क का निरीक्षण किया और उपस्थित अधिकारियों को तत्काल सड़क का नाम निर्माण करने के निर्देश दिए ग्राम वासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा उठाए गई सभी समस्याओं संबंध में उनके द्वारा सभी समस्याओं को नोट किया गया है और सभी उनका निराकरण पूर्ण गुणवत्ता के आधार पर शीघ्रता के साथ सुनिश्चित कराया जाएगा।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS