तिसरी/गिरिडीह/ रंजन कुमार:गुप्त सूचना पर वन विभाग के टीम गुरुवार देर रात छापेमारी कर तिसरी के सेवाढाब के जंगल के पास अवैध माइका लदा एक पिकअप गाड़ी को जब्त किया गया।
गाड़ी में बेशकीमती माइका लदा मिला वहीं पर वनपाल सहित वनकर्मी गाड़ी को जब्त कर गांवा बिट कार्यालय ले आया गया। वनपाल राजेंद्र प्रसाद ने कहा राम स्वरूप यादव और मुकेश यादव का माइका था और गाड़ी पिंटू यादव का है । जांचोपरांत ये तीनो के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है । रेंजर अनिल कुमार ने कहा अवैध रूप से करने वाले माइका माफिया को बक्शा नहीं जाएगा।