दिनेश कुमार रजक/मिहिजाम:उच्च विद्यालय केलाही, मिहिजाम, जामताड़ा में 17 अप्रैल शुक्रवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम और रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन बच्चों के अधिकार के सहायोगी संस्था वनवासी विकास आश्रम के कार्यकर्ता प्रीति गोस्वामी और सामाजिक कार्यकर्ता मिलन बाउरी द्वारा किया गया था। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक रवि कुमार, सहायक शिक्षक और सभी छात्र-छात्राओं ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम का उद्देश्य बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में जागरूकता फैलाना और लोगों को इसके खिलाफ जागरूक करना था। प्रोग्राम के दौरान, प्रीति गोस्वामी ने कहा, बाल विवाह एक गंभीर समस्या है जो हमारे समाज में व्याप्त है। यह बच्चों के अधिकारों का हनन है और उनके भविष्य को खराब करता है। हमें इसके खिलाफ जागरूक होना होगा और अपने बच्चों को शिक्षित करना होगा। मिलन बाउरी ने कहा, बाल विवाह के खिलाफ हमें एकजुट होकर लड़ना होगा। हमें अपने समाज को जागरूक करना होगा और बच्चों को शिक्षित करना होगा। इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता फैलाने और इसके खिलाफ लड़ने का संकल्प लिया।