logo

37 वर्षों की सेवा के बाद शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुब्रता महतो सेवानिवृत्त, सादगीपूर्ण समारोह में दी गई भावभीनी विदाई

सरायकेला। गम्हरिया प्रखंड की शिक्षा प्रसार पदाधिकारी श्रीमती सुब्रता महतो के सेवानिवृत्त होने पर शनिवार को प्रखंड शिक्षा विभाग के कर्मचारियों द्वारा सादगीपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभागीय कर्मियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनके लंबे सेवाकाल को याद किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती सुब्रता महतो ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह क्षण उनके लिए भावनात्मक और अविस्मरणीय है। उन्होंने शिक्षा विभाग में लगभग 37 वर्षों तक सेवा दी, जिसे उन्होंने अपने जीवन का महत्वपूर्ण अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि समय के साथ शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव आए हैं और छात्रों के लिए सुविधाएं पहले से कहीं अधिक सुदृढ़ हुई हैं।

उन्होंने सभी सहकर्मियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और शिक्षा विभाग व विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विदाई समारोह का वातावरण आत्मीय और भावुक रहा, जहां उपस्थित कर्मियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS