पताही/मोतिहारी :पताही थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वाहन जांच के दौरान चोरी के मोटरसाइकिल गिरोह का खुलासा करते हुए पुलिस ने 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
*HHD मशीन से खुला राज*
दिनांक 20.04.2026 को पताही थाना अंतर्गत वाहन जांच के क्रम में एक मोटरसाइकिल की HHD मशीन से जांच करने पर चेचिस नंबर भिन्न पाया गया। वाहन के वास्तविक स्वामी विकाश कुमार, साकिन-हसनपुरवा बासघाट, थाना-चकिया से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि उनकी बाइक वर्ष 2019 में मेहसी थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी। इसकी शिकायत मेहसी थाना कांड सं0-35/21 दर्ज कराई गई थी।
*गिरोह का खुलासा*
पकड़े गए व्यक्ति रंजन कुमार उर्फ धीरज कुमार, साकिन-सुन्दरपट्टी, थाना-पकड़ीदयाल ने बताया कि उसने बाइक मो0 सलमान, साकिन-परसा, थाना-पकड़ीदयाल से खरीदी थी। मो0 सलमान को गिरफ्तार कर पूछताछ में उसने बताया कि बाइक जयप्रकाश दास, साकिन-बारहरक, थाना-पकड़ीदयाल से खरीदी गई थी।
मो0 सलमान के घर छापेमारी में एक अन्य मोटरसाइकिल बरामद हुई, जिसका भी रजि0 नं0 और चेचिस नं0 भिन्न मिला। जयप्रकाश दास के ढाका रोड स्थित गैरेज में छापेमारी के दौरान मोटरसाइकिल के अन्य पार्ट्स पुर्जा बरामद हुए, जिनकी HHD मशीन से जांच में इंजन नं0 और चेचिस नं0 भिन्न पाए गए।
पूछताछ में जयप्रकाश दास ने स्वीकार किया कि वह चोरी की मोटरसाइकिल सस्ते दाम पर खरीद कर मो0 सलमान को देता था तथा वह उनके पार्ट्स बदलकर बेच देता था।
*बरामदगी*
- *मोटरसाइकिल*: 03
*गिरफ्तारी*
1. रंजन कुमार उर्फ धीरज कुमार, पे0-दयाशंकर, साकिन-सुन्दरपट्टी, थाना-पकड़ीदयाल
2. मो0 सलमान, पे0-सलाउदीन अंसारी, साकिन-परसा, थाना-पकड़ीदयाल
3. जयप्रकाश दास, पे0-मनरूक दास, साकिन-बारहरक, थाना-पकड़ीदयाल
*छापामारी दल*
पु0अ0नि0 बबन कुमार, थानाध्यक्ष पताही थाना, पु0अ0नि0 अजय कुमार, पु0अ0नि0 हेमशंकर यादव, पु0अ0नि0 कमलेश्वरी प्रसाद यादव, सशस्त्र बल पताही थाना एवं चौकीदार शामिल थे।
इस संबंध में कांड दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जारही है