अयोध्या/:/मऊ शिवाला स्थित सनबीम स्कूल का सीबीएसई बोर्ड 10 का परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत। सनबीम स्कूल के कक्षा 10 के छात्र उत्कर्ष वर्मा ने 96.4% अंक हासिल कर विद्यालय व जिले का मान बढ़ाया।उत्कर्ष का सपना इंजीनियर बनने का है। उनके पिता उमेश चंद्र वर्मा प्राइमरी स्कूल में कार्यरत हैं। पिता उमेश चंद्र वर्मा और माता मनीषा ने बेटे को बधाई देते हुए कहा कि बेटे की मेहनत और लगन से ही आज अच्छे अंक लाकर हम सभी को गौरवान्वित किया है। हम लोगों का पूरा सपोर्ट रहेगा वह जितना पढ़ना चाहेगा हम उसको इतना पढ़ाएंगे और पूरा सपोर्ट करते है और करते रहेंगे।और हम लोगों का आशीर्वाद है वह अपना लक्ष्य को प्राप्त करें और कामयाब बने।