मोतिहारी: सदर अनुमंडल पदाधिकारी, मोतिहारी, श्री निशांत सिहारा ने आज सुगौली प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजी की जांच की और सभी कर्मियों की उपस्थिति की पुष्टि की।
निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने कार्यालय की साफ-सफाई की स्थिति पर संतोष व्यक्त किया और पंजीयों को अच्छे से संधारित करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रखंड कार्यालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखने का भी निर्देश दिया।
इसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी ने फुलवारी पंचायत का दौरा किया, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री आवास के पांच लाभुकों से मिलकर आवास निर्माण की जानकारी ली। उन्होंने आम ग्रामीणों से भी मिलकर फीडबैक प्राप्त किया। एक ग्रामीण ने बताया कि उनका राशन कार्ड नहीं बना है, जिस पर अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि आप अप्लाई करें, आपका राशन कार्ड बनकर आपके घर पहुंच जाएगा।
Raftaar Media | सच के साथ