दीनबंधु राउत / रफ्तार मीडिया संवाददाता जामताड़ा :विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मिहिजाम नगर परिषद कार्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जामताड़ा के अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार मुख्य रूप से शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने आम, लीची, काजू, अमरूद सहित विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पौधारोपण कार्यक्रम में नगर परिषद के सिटी मैनेजर विजय कुमार, नजीर रामू बाउरी, कार्यालय कर्मी संजय राय चौधरी, चंदन सिंह, विजय सिंह, संजय विश्वकर्मा, वार्ड पार्षद किरण देवी, कैलाश पंडित, रमेश रजक, पुलु यादव तथा सामाजिक संस्था मातृ छाया के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने बारी-बारी से पौधारोपण किया और वृक्षों के संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर एसडीओ अनंत कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए पौधारोपण बेहद आवश्यक है। पौधे हमें शुद्ध हवा, छाया और बेहतर पर्यावरण प्रदान करते हैं, इसलिए इनके संरक्षण पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करना भी जरूरी है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखरेख करे, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव संभव है। कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित लोगों को हरित पर्यावरण के महत्व से अवगत कराया गया तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित रखने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और लोगों को प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित करना था।