logo

दिनदहाड़े महिला को चाकू मारकर लाखो की लूट

रोहित कुमार/बिजनौर: बिजनौर के चांदपुर में दिनदहाड़े एक महिला के घर में घुसकर लाखों रुपये के आभूषण लूट लिए गए। बदमाशों ने विरोध करने पर अकेली महिला को चाकू मारकर घायल कर दिया और फरार हो गए। यह घटना हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के मंडौरा जट गांव की है।

यह घटना उस समय हुई जब गांव मंडौरा जट निवासी शिवानी पत्नी अमित अपने घर पर अकेली थीं। उनके परिवार के अन्य सदस्य जंगल गए हुए थे। इसी दौरान, मुंह पर कपड़ा बांधे दो महिला और एक पुरुष बदमाश मकान की पूरब दिशा से घर में घुस गए।

बदमाशों ने सीधे दो मंजिला मकान के कमरे में प्रवेश किया और लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। जब बदमाश नीचे पहुंचे और शिवानी ने उनका विरोध किया, तो उन्होंने महिला के गले पर चाकू से हमला कर दिया। बदमाश शिवानी के गले से सोने की चेन, कान से कुंडल लौंग लूटकर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा तत्काल मौके पर पहुंचे। उनके साथ एसओजी, फॉरेंसिक और फील्ड यूनिट की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंचीं और जांच पड़ताल शुरू कर दी।पुलिस ने इस मामले में पड़ोस के गांव माड़ी से दो महिलाओं सहित पांच भिखारियों को शक के आधार पर हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

घटना के संबंध में शिवानी के ससुर योगेंद्र सिंह ने बताया कि बदमाश उसके बड़े बेटे फौजी सुमित जो फिलहाल जम्मू कश्मीर में सर्विस करता है। उसके और छोटे बेटे अमित के कमरे से लगभग 25 तोला सोने के जेवरात लूट कर ले गए।

उसकी पुत्र बहू शिवानी के साथ मारपीट करते हुए उसे घायल कर दिया और विरोध करने पर उसके कुंडल आदि जेवरात लूट लिए।अमित की पुत्र बहू शिवानी ने बताया कि ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व एक पुरुष उसके घर पर आया था जो अपने आप को यूनियन का बैंक अधिकारी बता रहा था उसने उसके पति अमित का नाम पूछा था।

घटना के संबंध में शिवानी के ससुर योगेंद्र सिंह ने बताया कि बदमाश उसके बड़े बेटे फौजी सुमित जो फिलहाल जम्मू कश्मीर में सर्विस करता है। उसके और छोटे बेटे अमित के कमरे से लगभग 25 तोला सोने के जेवरात लूट कर ले गए।उसकी पुत्र बहू शिवानी के साथ मारपीट करते हुए उसे घायल कर दिया और विरोध करने पर उसके कुंडल आदि जेवरात लूट लिए।

अमित की पुत्र बहू शिवानी ने बताया कि ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व एक पुरुष उसके घर पर आया था जो अपने आप को यूनियन का बैंक अधिकारी बता रहा था उसने उसके पति अमित का नाम पूछा था।

घर के मुख्य योगेन्द्र सिंह ने करीब 20 लाख रुपए के सोने चांदी के लूट की घटना बताई है। बताया कि घर पुत्र वधू और सिर्फ एक बच्चा था। चाकू लगाकर बदमाश सोने चादी के आभूषण ले उड़े।घटनास्थल पर पहुंचे एसपी अभिषेक झा ने बताया कि आज सुबह करीब 9 साढ़े नो बजे सूचना मिली कि गांव मंडोरा में एक महिला एक पुरुष घर में घुसे महिला से झड़प हुई।

महिला के माथे पर थोड़ी से कुछ है घर में दो रास्ते हैं कौन से रास्ते से आए हैं सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं पुलिस जांच कर रही है तहरीर प्राप्त कर कार्रवाई की जायेगी।

बाइट :-अभिषेक झां एसपी बिजनौर

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS