छत्तीसगढ़ को पूरे देश में पर्यटन के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने तथा राज्य की संस्कृति को संरक्षित करने राज्य नीति आयोग में गहन विचार-विमर्श किया गया. बैठक में छत्तीसगढ़ के विजन डॉक्यूमेंट 2047 तैयार करने के लिए वर्किंग ग्रुप के सदस्यों ने अपने विचार रखा. समिति के सदस्यों ने इस विषय पर लघु मध्यम एवं दीर्घकालिक लक्ष्यों पर सुझाव दिए. बैठक में सदस्यों ने राज्य के पर्यटन स्थलों में अधोसंरचना विकास के लिए तथा पर्यटन की आवश्यकताओं के अनुसार नई योजना बनाने नए पर्यटन सूचना केन्द्र स्थापित करने ट्राइबल टूरिज्म सर्किट ट्राइबल थीम को लेते हुए टूरिज्म डेस्टिनेशन का विकास करने पर विस्तृत चर्चा की. इसी प्रकार पर्यटन स्थलों में एडवेंचर गतिविधियों के विकास तथा निजी निवेशकों को आमंत्रित करने बस्तर दशहरा भोरमदेव महोत्सव सिरपुर महोत्सव लोक मड़ई मेलों के आयोजन सहित अन्य स्थानीय महोत्सवों को बढ़ावा देने पर विचार विमर्श किया गया.