नामकुम संवाददाता (अमित शर्मा): रांची जिला भाजपा पूर्वी के पुनर्गठन पर सांसद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह को जिला उपाध्यक्ष, अखिलेश यादव को जिला कोषाध्यक्ष और प्रज्ञा भारती को जिला मंत्री और राजीव रंजन को खिजरी मंडल उपाध्यक्ष बनाये जाने पर सप्तदिवासिय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ के मंच पर लाल साहब कालोनी वाशियों द्वारा अभिनन्दन समारोह का आयोजन कर सबका स्वागत किया गया।
इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को अंग वस्त्र एवं माला पहना कर अभिनन्दन किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करने की बात कही। मौके पर रमाकांत सिंह, अनील सिंह, बिपिन सिंह, प्रभाकर चौबे,शत्रुघ्न तिवारी, अनिरुद्ध पांडेय, रामतपस्या सिंह, रंजीत सिंह, अनंत नारायण, नीरज कुमार, राजेश झा, सुबोध सिंह टनटन, अनील राम आदि मौजूद थे।