logo

जामताड़ा जिला में नगर निकाय चुनाव 2026 शांतिपूर्ण मतदान, मिहिजाम में 60.14% और जामताड़ा में 61.45% वोटिंग

 


जामताड़ा / दिनबंधु राउत: जामताड़ा जिला में नगर पालिका चुनाव 2026 के तहत सोमवार सुबह 7:00 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जो अपराह्न 5:00 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। जिला प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान समाप्ति तक 10 मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र में 60.41 प्रतिशत तथा 15 जामताड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में 64.78 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सुबह से ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों में मतदान को लेकर खासा उत्साह नजर आया। जामताड़ा एसडीओ अनंत कुमार ने भी जामताड़ा नगर पंचायत के विकास के संकल्प के साथ अपना मतदान किया।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदान आवश्यक है। जामताड़ा नगर पंचायत के कुल 16 वार्डों में 47 वार्ड पार्षद पद एवं 6 अध्यक्ष पद के प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं मिहिजाम नगर परिषद चुनाव में 20 वार्डों के लिए 65 वार्ड पार्षद एवं 16 अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सभी प्रत्याशियों की तकदीर अब मतपेटियों में बंद हो चुकी है। मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। प्रशासन ने संवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी रखी थी। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के बाद अब सभी की निगाहें मतगणना पर टिकी हैं, जहां प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला होगा।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS