logo

रापचा रहेड़गोड़ा मोड़ पर भीषण सड़क हादसा,हाईवा–मालवाहक ऑटो की टक्कर में दर्जनों घायल, महिलाएं व बच्चे भी शामिल

 

सरायकेला: गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रापचा रहेड़गोड़ा मोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हाईवा और मालवाहक ऑटो के बीच हुई जोरदार टक्कर में ऑटो सड़क पर पलट गया, जिससे उसमें सवार दर्जनों लोग घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो पूरी तरह अनियंत्रित होकर पलट गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।घटना की सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामचंद्र रजक अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया।चिकित्सक डॉ. प्रमिला ने बताया कि हादसे में लगभग 10 से 12 लोग घायल हुए हैं, जिनका प्राथमिक उपचार गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। इनमें से दो लोगों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर रेफर किया गया है। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS