logo

पलामू में अवैध महुआ शराब के विरुद्ध व्यापक अभियान — पाटन थाना क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों पर छापामारी भारी मात्रा में जावा महुआ एवं शराब विनष्ट

पलामू / मिथिलेश यादव :जिला पलामू में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज दिनांक 14.02.2026 को विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन छापामारी अभियान चलाया गया।

पाटन थाना क्षेत्र – ग्राम कुवारबंध विधि-व्यवस्था संधारण एवं क्षेत्र भ्रमण के क्रम में पाटन थाना अंतर्गत ग्राम कुवारबंध में अवैध महुआ शराब निर्माण की सूचना पर छापामारी की गई। कार्रवाई के दौरान लगभग 50 किलो जावा महुआ 10 लीटर महुआ शराब एवं शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए जिन्हें विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया।

हाउसिंग कॉलोनी सत्संग मंदिर एरिया (टॉप-3 क्षेत्र)
उक्त क्षेत्र में दो अलग-अलग घरों में छापामारी कर लगभग 100 लीटर महुआ दारू एवं करीब 80 किलो जावा महुआ बरामद कर विनष्ट किया गया।

गुरियाही बारालोटा क्षेत्र
गुरियाही बारालोटा क्षेत्र में अवैध महुआ शराब के विरुद्ध की गई कार्रवाई के दौरान लगभग 100 लीटर महुआ शराब एवं करीब 200 किलो जावा महुआ बरामद कर विनष्ट किया गया।

सभी स्थानों पर बरामद महुआ शराब जावा महुआ एवं निर्माण सामग्री को विधिवत नष्ट किया गया। अवैध शराब निर्माण एवं कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की जा रही है तथा उनके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

पलामू पुलिस अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु प्रतिबद्ध है। आम नागरिकों से अपील है कि इस प्रकार की किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल अपने नजदीकी थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS