मांडर/ रांची:दयानंद आर्य विद्या पब्लिक स्कूल मांडर रांची के छात्र-छात्राओं ने इस वर्ष सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय के होनहार छात्र अमन कुमार साहा [96%] , प्रतिक कुमार महतो 95.8%, अभिजीत पाठक 92.6 % अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की तथा विद्यालय, अभिभावकों और पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया।
यह सफलता छात्र की अथक मेहनत, अनुशासित अध्ययन, शिक्षकों के उत्कृष्ट मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के अटूट सहयोग का प्रतिफल है। इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ॰ राजेश प्रसाद दत्ता, शिक्षकगण एवं प्रबंधन समिति ने छात्र को हार्दिक बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और निरंतर प्रयास का प्रमाण है।
विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है।