logo

जामताड़ा में नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 की तैयारियों की समीक्षा, सभी कोषांगों को समयबद्ध कार्य पूर्ण करने का निर्देश

 

 

जामताड़ा / दिनबंधु राउत: नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में समाहरणालय कार्यालय प्रकोष्ठ में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता, परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज सहित सभी संबंधित कोषांगों के वरीय एवं नोडल पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कार्मिक, मतपत्र एवं मतपेटिका, सामग्री, परिवहन, विधि-व्यवस्था सह आचार संहिता, प्रेक्षक, प्रशिक्षण, मीडिया, निर्वाचन व्यय अनुश्रवण, सूचना प्रौद्योगिकी, नियंत्रण कक्ष एवं हेल्पलाइन सहित सभी कोषांगों की बारी-बारी से समीक्षा की गई।उपायुक्त ने मतदान केंद्रों, वज्रगृह, रिसीविंग सेंटर एवं मतगणना केंद्र से जुड़े कार्यों को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने मतदान दलों के रेंडमाइजेशन, बूथ आवंटन, माइक्रो ऑब्जर्वर, सेक्टर पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, रूट चार्ट एवं प्रशिक्षण की स्थिति की जानकारी ली। एफएसटी एवं एसएसटी को पूरी तरह फंक्शनल रखने तथा सामान्य प्रेक्षकों की उपस्थिति में इंटरस्टेट बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि मतपत्रों का विखंडीकरण कार्य पूर्ण हो चुका है। सामग्री कोषांग को मतदान दलों हेतु पैकेट शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए गए।न्यू पॉलीटेक्निक कॉलेज पाथरचपड़ा में वज्रगृह, रिसीविंग सेंटर एवं मतगणना स्थल की तैयारियों, सीसीटीवी अधिष्ठापन एवं सुरक्षा व्यवस्था को समयबद्ध पूरा करने पर जोर दिया गया। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता के साथ निर्वाचन कार्य संपन्न कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक  राज कुमार मेहता , परियोजना निदेशक आईटीडीए  जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता जामताड़ा पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी, जामताड़ा  अनंत कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि, जिला परिवहन पदाधिकारी  मुकेश कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी चार्ल्स हेंब्रम, जिला शिक्षा अधीक्षक विकेश कुणाल प्रजापति, जिला खनन पदाधिकारी मिहिर सालकर, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी संतोष कुमार घोष, मोटरयान निरीक्षक के अलावा अन्य संबंधित मौजूद रहे।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS