logo

शनिदेव धाम मंदिर, कांड्रा बाजार में महाशिवरात्रि पर गूंजा ‘हर हर महादेव’, रात में होगा शिव-पार्वती विवाह

सरायकेला: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कांड्रा बाजार स्थित शनिदेव धाम मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने भगवान भोले शंकर का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की। मंदिर परिसर ‘हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजता रहा।मंदिर के मुख्य संयोजक रोशन कुमार साव ने बताया कि संध्या 5 बजे से विशेष पूजा-अर्चना प्रारंभ होगी। रात्रि में भगवान भोले शंकर और माता पार्वती का पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ शुभ विवाह संपन्न कराया जाएगा। इस अवसर पर महिलाओं ने विवाह की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंगल गीतों और भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण और सुव्यवस्थित दर्शन की व्यवस्था की गई है। महाशिवरात्रि को लेकर क्षेत्र में उत्साह चरम पर है और देर रात तक भक्तों की भीड़ उमड़ने की संभावना जताई जा रही है।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS