logo

चोरी के कांड में संलिप्त छः चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने दी प्रेसवार्ता कर जानकारी

 

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को बताया कि विगत दिनों कसमार एवं जरीडीह थाना अंतर्गत बंद घरों में चोरी की घटना घटित हुई थी। जिसमें अज्ञात चोरों द्वारा आभूषण, पैसा एवं अन्य सामानों की चोरी की गई थी। घटना में तत्काल कार्रवाई एवं अपराधियों को पकड़ने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय बोकारो के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेरमो की नेतृत्व में एक टीम गठन कर त्वरित कार्यवाही करते हुए तकनीकी शाखा एवं स्थानिय गुप्तचर की मदद से कांड का उद्वेदन कर अपराधी को गिरफ्तार किया गया। सभी गिरफ्तार अपराधियों ने अपनी घटना में अपनी संहिता स्वीकार की तथा कांड में चोरी का सामान भी बरामद किया गया। उक्त छापामारी में कसमार थाना एवं जरिडीह थाना में हुई चोरी की संयुक्त छापामारी किया गया। इसमें गिरफ्तार अपराधियों में बोकारो जिला के बालीडीह थाना अंतर्गत राधा गांव निवासी राहुल रवानी, गोमिया थाना अंतर्गत सियाली टोला निवासी राजकुमार पासी एवं पंकज पासी, कसमार थाना अंतर्गत खैराचातर निवासी शंकर पासी एवं राज चौधरी, बिहार के जमुई जिला अंतर्गत गिद्धौर निवासी आभाष चौधरी की गिरफ्तारी की गई। उनके पास से कांड में प्रयुक्त सबल, सैनी, अभियुक्त के निवास से तंबू में सोने का मंगलसूत्र, सोने की चूड़ी, सोने का कान वाली, सोने का नथिया, चांदी का बेड़ा, दो चांदी के बिछिया, चांदी के आंख , चांदी का चेन, चांदी का ब्रेसलेट, चांदी की अंगूठी, लॉकेट, दो कांसा का थाली, लोटा, गिलास, स्कूल का सर्टिफिकेट, जमीन का कागजात , एलआईसी का पेपर, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पासबुक आदि जप्त किया गया। वहीं अभियुक्त राजकुमार पासी के निशान देही पर घटना में प्रयुक्त हीरो कंपनी का ग्लैमर मोटरसाइकिल इसका रजिस्ट्रेशन नंबर JH 09 BH 5437 भी बरामद किए गए और घटना में प्रयोग किए जाने वाले दो मोबाइल फोन भी जप्त किया गया। छापामारी दल में पुलिस निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह जरीडीह अंचल, पुलिस अवर निरीक्षक कुंदन कुमार थाना प्रभारी कसमार, विपिन चंद्र महतो थाना प्रभारी जरिडीह, भजनलाल महतो ओपी प्रभारी तेनुघाट, रंजन कुमार सिंह, हिमांशु शेखर कसमार थाना, संजीव कुमार, विकास कुमार विश्वकर्मा , एम जे मुर्मू जरीडीह थाना, सत्येंद्र कुमार कसमार थाना सहित सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे। साथ में तकनीकी शाखा बोकारो के आरक्षी पंकज कुमार भी शामिल थे।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS