सौरभ राय/रांची: रांची विश्वविद्यालय की नवनियुक्त कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने मंगलवार को झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार से लोकभवन में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को भारतीय ज्ञान परंपरा एवं प्राचीन भारतीय विज्ञान विषय पर अपनी लिखित पुस्तकों की प्रतियां भेंट कीं।

*रांची यूनिवर्सिटी में बेहतर बदलाव के लिए प्रोफेसर सरोज शर्मा की नियुक्ति*
प्राप्त जानकारी के अनुसार  प्रो. सरोज शर्मा की नियुक्ति विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ करने और प्रशासनिक कार्यों को गति देने के उद्देश्य से की गई है.राज्यपाल ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में रांची विश्वविद्यालय नई ऊंचाइयों को छूएगा और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा।