logo

नगर निकाय चुनाव को लेकर सरायकेला में सियासी सरगर्मी तेज

 

सरायकेला: सरायकेला जिले में नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। चुनावी रण में उतरे सभी प्रत्याशी सोमवार को अपने-अपने चुनाव चिह्न (सिंबल) प्राप्त करने के लिए सुबह 11 बजे से निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष पहुंचे।निर्धारित समय पर प्रत्याशियों ने निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर औपचारिक प्रक्रिया पूरी की और अपने-अपने सिंबल प्राप्त किए।सिंबल मिलते ही प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। अब चुनाव प्रचार को लेकर रणनीति बनाने और मतदाताओं तक पहुंचने की कवायद तेज हो गई है।नगर निकाय चुनाव को लेकर जिलेभर में माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंगता नजर आ रहा है, वहीं प्रशासन भी शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS