logo

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पहले ही प्रयास में जेईई मेंस में 99.83 प्रसंटाइल अंक लाकर शौर्य शुक्ला ने नाम किया रोशन

लोकेशन बस्ती। धर्मेन्द्र द्विवेदी:  डायट प्राचार्य बस्ती एवं एडी बेसिक संजय कुमार शुक्ल के पुत्र शौर्य शुक्ला ने पहले ही प्रयास में जेईई मेंस में 99.8304918प्रसंटाइलअंक लाकर न केवल जिले का मान बढ़ाया बल्कि स्वजनों का नाम रौशन किया।
शौर्य शुक्ला मूलतः कसया कुशीनगर टाऊन एरिया के रहने वाले इनके पिता संजय कुमार शुक्ल वर्तमान में बस्ती जिले के डायट प्राचार्य एवं एडी बेसिक हैं।
माता शिप्रा शुक्ला शिक्षा विभाग में कार्यरत थी लेकिन बच्चों की बेहतर देखभाल हो इसलिए साल 2006में नोकरी छोड़ घर की जिम्मेदारी उठाई।
घर में शिक्षा का माहौल बनाया जिसका परिणाम भी सार्थक मिला बेटे शौर्य शुक्ला ने लखनऊ  में अपने घर पर मां की देख रेख तैयारी की ।
अभी इंटर की परीक्षा शुरू ही नहीं हुई कि शौर्य ने जेईई मेंस में 99.83प्रसंटाइलअंक लाकर स्वजनों सहित क्षेत्र का मान बढ़ाया।
शौर्य शुक्ला की प्रारंभिक से अभी तक लखनऊ के सेंट फ्रांसिस  में हुई ।वर्तमान शौर्य यही से आईसीसी बोर्ड से इंटर की परीक्षा की तैयारी में लग गया है।
शौर्य शुक्ला ने फोन पर बताया कि किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए महंगे कोचिंग संस्थानों हो यह जरूरी नहीं।जरूरी है तो बस सफलता पाने के लिए कुछ कर गुजरने की और शिक्षा के माहौल की।
अब बस लगन से रोज 8से10घंटे तैयारी करे तो निश्चित ही सफल होंगे।
शौर्य शुक्ला की बड़ी बहन स्वस्तिका शुक्ला दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कालेज से स्नातक कर रही हैं।
वहीं परिवार के सभी सदस्यों में खुशी की लहर है।सभी ने शौर्य के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS