“मेरे पास विकास का स्पष्ट विज़न है” नवोदय विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक प्रदीप आचार्य ने सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन
सरायकेला: सरायकेला नगर पंचायत चुनाव को लेकर सरायकेला में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में नवोदय विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक श्री प्रदीप आचार्य ने सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए डीडीसी के कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में श्री आचार्य ने कहा कि उन्होंने सरायकेला नगर पंचायत में अब तक कई लोगों को विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए देखा है, लेकिन दुर्भाग्यवश उनके पास विकास को लेकर कोई ठोस दृष्टिकोण नहीं था। उन्होंने कहा कि वे एक सेवानिवृत्त शिक्षक हैं और शिक्षा के क्षेत्र में वर्षों का अनुभव रखते हैं, जिससे उन्हें समाज और शहर की बुनियादी जरूरतों की गहरी समझ है।उन्होंने दावा किया कि उनके पास नगर के समग्र विकास के लिए स्पष्ट और व्यावहारिक विज़न है, जिसे लेकर वे जनता के बीच जा रहे हैं। शिक्षा, स्वच्छता, बुनियादी सुविधाएं और पारदर्शी प्रशासन उनकी प्राथमिकताओं में शामिल हैं।नामांकन के दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे, जिनमें खासा उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने उनके पक्ष में नारेबाजी कर उनका हौसला बढ़ाया।नगर पंचायत चुनाव में प्रदीप आचार्य की दावेदारी को एक गंभीर और विचारशील विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।
Raftaar Media | सच के साथ