एक दरोगा की हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई
कासगंज जनपद की पटियाली कोतवाली में तैनात एक दरोगा की हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई। उनकी मौत से पुलिस महकमे में शोक छा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक पद पर तैनात 56 वर्षीय गया प्रसाद संत की अचानक गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे तबियत बिगड़ गई। तबियत बिगड़ने पर वह स्वयं पटियाली सीएचसी पहुंचे, हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस सीएचसी पहुंची। और डॉक्टरों के कहने पर उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें सीपीआर दिया और हर संभव प्रयास किया लेकिन उन्हें बचा न सके। चिकित्सकों के अनुसार उनकी मृत्यु हार्ट अटैक से होना प्रतीत होती है। मृत्यु का सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना की जानकारी उनके परिजनों को दे दी गई है। मृतक दरोगा गया प्रसाद संत पुत्र रामस्वरूप सिंह 89 बैच के थे, वह जनपद फिरोजाबाद के थाना रजावली क्षेत्र के गांव पहाड़पुर के रहने वाले थे
रिपोर्ट जितेंद्र सिंह कासगंज
Raftaar Media | सच के साथ