रफ्तार मीडिया /मिथिलेश यादव /मेदिनीनगर:  झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) पलामू जिला कमेटी के पुनर्गठन को लेकर पलामू क्लब में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पार्टी सुप्रीमो जयराम महतो द्वारा मनोनीत पलामू प्रमंडल के सभी पांचों केंद्रीय प्रभारी उपस्थित थे। बैठक में जिला कमेटी के पुनर्गठन पर विशेष चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि सभी पदाधिकारियों की सूची तैयार कर केंद्रीय प्रभारियों द्वारा केंद्रीय कमेटी को सौंपी जाएगी, जिसके बाद पार्टी सुप्रीमो जयराम महतो द्वारा जिला कमेटी की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

इस अवसर पर पलामू प्रमंडल प्रभारी मनोज यादव, महेंद्र प्रसाद मंडल, माही पटेल, प्रेम नायक सहित केंद्रीय उपाध्यक्ष अनिकेत मेहता, केंद्रीय सचिव साहू ओंकार नाथ जायसवाल, पूर्व मेयर प्रत्याशी आयशा सिंह, वरिष्ठ नेता प्रभात सिंह एवं पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप मेहता उपस्थित थे।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी मनोज यादव ने कहा कि पलामू जिला राजनीतिक राजधानी है। इस जिले में युवाओं की मांग जयराम महतो हैं और पार्टी तेजी से आम आवाम के दिलों में जगह बना रही है। प्रभारी महेंद्र मंडल ने कहा कि संगठन किसी भी पार्टी की रीढ़ होता है। सभी लोग मिलकर संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाएं।

इस दौरान उपस्थित सभी साथियों से विचार-विमर्श कर पदाधिकारियों की सूची तैयार की गई, जिसे प्रभारियों द्वारा अंतिम रूप देने के लिए केंद्रीय कमेटी को सौंपा जाएगा। इसके उपरांत केंद्रीय कमेटी पलामू जिला कमेटी के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा करेगी।

बैठक में पूर्व जिला सचिव विकास कुमार यादव, युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष दीपक सिंह दांगी, नया बाजार प्रखंड अध्यक्ष निरंजन मेहता, पडवा प्रखंड अध्यक्ष निरंजन मेहता, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरुण वर्मा, पूर्व संगठन सचिव लालू यादव, पूर्व प्रमंडलीय सचिव सोनू पटेल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजीत मेहता, पूर्व संगठन महामंत्री गौतम तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।