बेरमो/बोकारो /मिथलेश कुमार

बेरमो अनुमंडल स्थित अधिवक्ता संघ बेरमो तेनुघाट में  वैसे नव आँगनतुक अधिवक्ता सदस्य जिन्होंने इस सत्र (2024-26) में संघ में नामांकित हुऐ है तथा ऑल इंडिया बार कॉउन्सिल परीक्षा पास की है उन्हें अधिवक्ता संघ के द्वारा प्रोत्साहित एवं पुरुस्कृत किया गया संघ के वरिया अधिवक्ता सत्यनारायण डे ने उन्हें कानून की सीख दी। वही वरिया अधिवक्ता बीरेंद्र कुमार सिन्हा एवं वकील महतो ने नये सदस्यों को पुरुस्कृत करने में सहयोग किया। 
संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो ने इनकी मंगल कामना के साथ उन्हें अनुशासित एवं अपने पेशे के साथ ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ होने की सलाह दी।
इन्हे आस्वस्थ करते हुऐ कहा कि संघ आपके हरेक सुख-दुख में आपके साथ है। 
वहीं इस मौके पर संघ के उपाध्यक्ष वेंकट हरी विश्वनाथन, संयुक्त सचिव शंकर ठाकुर एवं राकेश कुमार, कोषाध्यक्ष आनन्द कुमार श्रीवास्तव, उपकोषाध्यक्ष चंद्र शेखर प्रसाद, नरोत्म कुमार सहित अधिवक्तागण मौजूद थे।