logo

हर्षो उल्लास के साथ मनाया जा रहा महाशिवरात्रि पर्व

 आज पूरे रामगढ़ जिले में महाशिवरात्रि का पावन पर्व बेहद हर्षोल्लास और भक्तिपूर्ण वातावरण में मनाया जा रहा है। सुबह से ही जिले के तमाम शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है, जहाँ भक्त कतारबद्ध होकर महादेव का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं।
जिले के प्रसिद्ध और प्राचीन टूटी झरना शिव मंदिर में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। यहाँ तड़के सुबह से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु जुटने लगे थे। भक्त  लंबी कतारों में लगकर भगवान शिव के जलाभिषेक की अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। पौराणिक महत्व वाले इस मंदिर में भक्तों ने श्रद्धापूर्वक शिवलिंग पर जल अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की।
जलाभिषेक के साथ-साथ जिले के कई इलाकों में शिव-पार्वती विवाह उत्सव का आयोजन भी धूमधाम से किया जा रहा है। भक्ति गीतों और शिव भजनों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया है। जगह-जगह निकाली जा रही शिव बारात और धार्मिक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
भीड़ को नियंत्रित करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रामगढ़ जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सभी प्रमुख मंदिरों और चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन प्राप्त हों, इसके लिए प्रशासन द्वारा कड़े प्रबंध किए गए हैं।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS