logo

स्वास्थ विभाग की घोर लापरवाही! खुले में फेंकी हुई मिली भारी मात्रा में सरकारी एक्सपायरी डेट वाली दवाएं व दर्जनों भरे डिब्बे

गांडेय:राजु मंडल: धनबाद मुख्य मार्ग के भलपहरी नदी किनारे स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है।
जहां भारी मात्रा में सरकारी एक्सपायरी डेट वाली दवाएं व दर्जनों भरे डिब्बे खुले में फेंकी हुई मिली हैं।
इन दवाओं पर साफ तौर पर झारखंड सरकार का लोगो व नोट फोर सेल छपा हुआ है,और एक्सपायरी डेट दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 अंकित है।
खुले में दवा फेंके जाने से नदी का पानी प्रदूषित होने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर ये दवाएं किसी बच्चे के हाथ लग जाएं या मुंह में चली जाएं, तो गंभीर बीमारी फैल सकती है इसके साथ साथ जानवरों को घास चरने व पानी पीने के दौरान अगर खा ले तो बीमार पड़ सकता है।
सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार तुरी ने इसे स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही बताते हुए मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
इधर स्वास्थ्य विभाग कि घोर लापरवाही को लेकर पुरे प्रखंड क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है 
इधर सूचना पाकर गांडेय सीएचसी प्रभारी डा अबु काशिम हसन अपने स्वास्थ्य टीम के साथ भलपहरी नदी किनारे पहुंचे और सरकारी एक्सपायरी डेट वाली दर्जनों बाक्स व खुले दवाईयां देख कर  जांच में जुट गए हैं।
उन्होंने कहा कि बैच नं मिलान कि जा रही है और दवाईयां के सैंपल लिये गये हैं मिलान कर जिला को सूचना दी जायेगी और दोषी पाये जाने पर कारवाई कि जायेगी।
मौके पर पंसस पवन कुमार अग्रवाल, सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार तुरी,मो जब्बार,दशरथ दास, सीएचसी के गांडेय बीपीएम मोहन वर्मा,एएनएम समेत अन्य मौजूद थे।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS