रफ्तार मीडिया संवाददाता 
​खलारी: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सीसीएल के एनके क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान चलाया गया। पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए क्षेत्र के कई इलाकों में हरियाली बिखेरने का संकल्प लिया गया।​इसी कड़ी में डकरा स्थित नवनिर्वाचित केंद्रीय विद्यालय  परिसर में एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीसीएल एनके एरिया के मुख्य महाप्रबंधक  दिनेश कुमार गुप्ता शामिल हुए।​महाप्रबंधक दिनेश कुमार गुप्ता, विशिष्ट अतिथियों, यूनियन प्रतिनिधियों और सीसीएल के अधिकारी व कर्मचारियों ने मिलकर परिसर में सैकड़ों की संख्या में फलदार और छायादार पौधे लगाए।
​पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण जरूरी: महाप्रबंधक
​पौधारोपण के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य महाप्रबंधक दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने कहा सिर्फ पौधा लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उन्हें सुरक्षित रखकर बड़ा करना भी हमारी जिम्मेदारी है। सीसीएल एनके एरिया कोयला उत्पादन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए भी पूरी तरह कटिबद्ध है।​इस दौरान उपस्थित श्रमिक नेताओं और कर्मचारियों ने भी पर्यावरण को बचाने और कोलियरी क्षेत्र में प्रदूषण को कम करने के लिए इस तरह के अभियानों को लगातार चलाने की बात कही। पौधारोपण अभियान से पूरे विद्यालय परिसर और आस-पास के क्षेत्र में पर्यावरण के प्रति एक सकारात्मक संदेश गया है।