logo

गिरिडीह में ‘मिलिए अपने मेयर प्रत्याशियों से’ कार्यक्रम , कोयलांचल चैंबर ऑफ कॉमर्स ने की तैयारी पूरी

गिरिडीह: नगर निकाय चुनाव को लेकर कोयलांचल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से 15 फरवरी को ‘मिलिए अपने मेयर प्रत्याशियों’ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उक्त आशय की जानकारी केसीसीआई के अध्यक्ष राहुल बर्मन ने दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत आम मतदाता एक ही मंच पर सभी मेयर प्रत्याशियों से रूबरू हो सकेंगे। कार्यक्रम 15 फरवरी को शाम 4 बजे से होटल संगम गार्डन के हॉल में आयोजित है। कार्यक्रम को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS