logo

बेगूसराय में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान बवाल, नगर निगम की टीम पर लोगों ने किया पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, मौके पर मची भगदड़!

बेगूसराय के लोहिया नगर ओवरब्रिज के पास अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान हालात अचानक बिगड़ गए। प्रशासन द्वारा अवैध निर्माण हटाए जाने पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया, हालांकि पुलिस लाठीचार्ज से इनकार कर रही है। बुलडोजर से अवैध दुकानों और घरों को हटाया गया। मामले के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर स्थिति सामान्य करने की कोशिश की जा रही है।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS