logo

विधायक सविता महतो के प्रयास से 350 मजदूरों को मिला बकाया वेतन, कंपनी संचालन पर होगी त्रिपक्षीय वार्ता

 

सरायकेला: चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के मजदूरों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। सविता महतो के प्रयास से शनिवार को बीएसआईएल (BSIL) के 350 मजदूरों को उनका बकाया वेतन वनराज स्टील की ओर से भुगतान कर दिया गया। लंबे समय से वेतन भुगतान लंबित रहने के कारण कामगारों में असंतोष था, लेकिन शिवरात्रि के पावन क अवसर पर वेतन मिलने से मजदूरों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती दिखीजानकारी के अनुसार, बीएसआईएल कंपनी को वर्तमान में वनराज स्टील द्वारा भाड़े पर संचालित किया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से कंपनी संचालन को लेकर दोनों पक्षों के बीच अनुबंध संबंधी मुद्दे चल रहे थे, जिसके कारण मजदूरों का वेतन अटका हुआ था।विधायक सविता महतो के हस्तक्षेप और पहल के बाद 350 कामगारों का बकाया भुगतान सुनिश्चित कराया गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को निरंतर रोजगार मिलता रहे, इसके लिए वे लगातार प्रयासरत हैं।
कंपनी को पुनः सुचारु रूप से चालू करने के उद्देश्य से रविवार को त्रिपक्षीय वार्ता आयोजित की जाएगी। वार्ता के बाद कंपनी के संचालन को नियमित रूप से प्रारंभ करने की दिशा में निर्णय लिया जाएगा।विधायक ने कंपनी प्रबंधन से आग्रह किया है कि श्रमिकों के हितों का ध्यान रखते हुए उत्पादन कार्य जल्द शुरू किया जाए, ताकि क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को गति मिल सके।इस संबंध में जानकारी काबलू महतो, जो झामुमो के केंद्रीय सदस्य सह विधायक के आप्त सचिव ने दी।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS