बगहा नगर परिषद वार्ड 25 गोड़िया पट्टी में धूमधाम से मनी होली, जनप्रतिनिधियों के आवास पर जुटे सैकड़ों लोग
बगहा /मोहम्मद इम्तियाज: पश्चिम चंपारण जिले के बगहा नगर परिषद के वार्ड नंबर 25 गुड़िया पट्टी में इस वर्ष होली का त्योहार हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। वार्ड पार्षद रानू सिंह एवं वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राहुल सिंह के आवास पर विशेष होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध समाजसेवियों, स्थानीय नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं कवियों ने एकजुट होकर भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक होली गीतों और कबीर के भजनों की प्रस्तुति ने माहौल को और भी रंगीन बना दिया। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिलते हुए प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।
इस अवसर पर समाजसेवी मनोज सिंह, रवीश पांडेय, ओम प्रकाश यादव, विनय कुमार, मुकेश कुशवाहा, लाल बाबू साहनी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली का आनंद उठाया।
कार्यक्रम के अंत में सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया गया। शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न यह होली मिलन समारोह क्षेत्र में भाईचारे और एकजुटता की मिसाल बना।
Raftaar Media | सच के साथ