आशीष कुमार साव/हजारीबाग:- हजारीबाग में 62 वे पुलिस अधीक्षक के रूप में अमन कुमार ने शनिवार को योगदान दिया। योगदान के साथ ही उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता महिला और बच्चों के प्रति बढ़ रहे अपराधों पर नियंत्रण करना है। जिला में नशा के सौदागरों को सीधा चेतावनी देते हुए कहा कि बहुत जल्द पूरे शहर को हजारीबाग की पुरानी टीम के साथ नशा मुक्त बनाया जाएगा। हजारीबाग एक पुराना जिला है , यह भी कई तरह के चैलेंजिंग है इसे समय के अनुसार टेकअप करेंगे। श्री कुमार ने बताया कि सामुदायिक पुलिसिंग को और बेहतर बनाया जायेगा। जिस क्षेत्र में जो आवश्यकता होगी उसके अनुरूप पुलिस अपना सामुदायिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए और बेहतर समन्वय स्थापित कर समाज को आगे ले जाएंगे। पूर्व के एसपी ने जो बेहतर कार्य को अधूरा छोड़ा है उसे भी आगे ले जाएंगे।एसपी ने कहा कि लोगो की आम समस्याओं को ध्यान में रखते हुए लोगों से सप्ताह में एक दो दिन नहीं बल्कि कार्य दिवस के किसी भी दिन जनता हम से मिलकर अपनी समस्या रख सकते है।