दशाश्वमेध घाट गंगा सेवा निधि द्वारा होने वाली विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की आरती चंद्रग्रहण की वजह से, समय में हुआ बदलाव अपने निर्धारित समय से एक घंटे के देर से प्रारंभ हुईं
आशुतोष मिश्रा / वाराणसी: दशाश्वमेध घाट गंगा सेवा निधि द्वारा होने वाली विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की आरती चंद्रग्रहण की वजह से, समय में हुआ बदलाव अपने निर्धारित समय से एक घंटे के देर से प्रारंभ हुईं।
मां गंगा की दैनिक आरती शाम 7:30 बजे से प्रारंभ हुई, अपने पूरी परंपरागत रूप में सम्पन्न हुई
गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने बताया चंद्रग्रहण की वजह से दशाश्वमेध घाट पर विश्व विख्यात मां गंगा की आरती के समय में बदलाव किया गया चंद्र ग्रहण के कारण मंगलवार को मां गंगा की दैनिक आरती शाम 6:15 की जगह शाम 7:30 बजे से प्रारंभ हुई भारतीय समयानुसार चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू हुआ और शाम को 6 बजकर 47 मिनट पर इसका समापन हुआ इस को देखते हुए समय में बदलाव किया गया. इसके पिछले साल 2025 में चंद्र ग्रहण के कारण 7 सितम्बर को मां गंगा की दैनिक आरती दोपहर 12 बजे सम्पन्न कराई गई थी 35 वर्षों में छठवीं बार होगा समय में बदलवा
इसके पहले 28 अक्तूबर 2023, 16 जुलाई 2019, 27 जुलाई 2018 और 7 अगस्त 2017 में मां गंगा की आरती ग्रहण के कारण दिन में हुई थी।
Raftaar Media | सच के साथ