पहलवान विशाल दंगल के दबंग जीते एक लाख रुपए
फतह सिंह उजाला / जाटोली। प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी पटौदी जाटोली मंडी परिषद के हेली मंडी पालिका क्षेत्र में मौजूद पटौदी रेलवे स्टेशन के साथ बाबा हरदेवा मंदिर जाटोली परिसर में दंगल का आयोजन किया गया। इस दंगल में देश भर के विभिन्न अखाड़ों के नामी पहलवान अपने दांवपेच के साथ-साथ अपना दमखम दिखाने के लिए पहुंचे।
सबसे बड़ी और दंगल का आकर्षण 100000 की कुश्ती रही। बाबा हरदेव दंगल को जीतने या अपने नाम करने के लिए दंगल का दबंग बनने की हसरत लेकर सोनीपत लाडपुर के विशाल और मेहर सिंह रोहतक के पहलवान सुमित के बीच आयोजकों के द्वारा हाथ मिलवाया गया। आयोजकों के द्वारा स्पष्ट बताया गया कि कुश्ती का परिणाम आने पर ही नगद राशि पुरस्कार में दी जाएगी और 20 मिनट का समय दोनों पहलवानों को दिया गया। लेकिन देखते ही देखते पहलवान विशाल ने अपने मुकाबिल पहलवान सुमित को पराजित कर दिया। इस प्रकार से सोनीपत लाडपुर के पहलवान विशाल, बाबा हरदेवा दंगल के दबंग बने और 100000 का पुरस्कार जीता। इसी प्रकार से दंगल की दूसरी 51 हजार रुपए की कुश्ती भी आकर्षण का केंद्र रही। इसमें हनुमान अखाड़ा से राहुल और सोनू अखाड़ा से दीपक पहलवान के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने के लिए मिला। अंततः पहलवान राहुल प्रतिद्वंदी पहलवान दीपक पर भारी पड़े और उन्होंने दूसरा सबसे बड़ा इनाम 51000 का पुरस्कार जीता।
इस विशाल दंगल के आयोजन के लिए आयोजक कमेटी में शामिल पूर्व डीएसपी विक्रम सिंह चौहान, समाजसेवी अरिदमन सिंह बिल्लू, विजेंद्र सिंह, जय सिंह, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी दिलीप सिंह छिल्लर , सुभाष चौहान, गुलशन शर्मा, रामवीर सिंह, पूर्व पार्षद यशवीर सिंह बुगड, वीरेंद्र सिंह, युवा समाजसेवी कमल गोयल, इंद्रपाल सिंह, रवि चौहान, श्रीपाल सिंह, विक्रम सिंह विकी, जीतू चौहान ने सफल दंगल का आयोजन कर आए हुए पहलवानों सहित कुश्ती प्रेमियों का दिल जीत लिया।
बाबा हरदेवा दंगल में तीसरी कुश्ती 31 हजार रुपए की करवाई गई। 31000 रुपए जीतने के लिए तिरपति अखाड़ा के पहलवान अंकित और छारा अखाड़ा के पहलवान अमित के बीच एक दूसरे को चित करने के लिए दंगल के दावपेच देखने के लिए मिले। यहां पर 31000 रुपए तिरपति के पहलवान अंकित ने अपने नाम की है । इसी प्रकार से आयोजकों के द्वारा 5100 रुपए की छह कुश्ती करवाई गई। इसमें बहादुरगढ़ के राहुल, तिरपडी के ललित, छारा के राहुल, झज्जर के परवीन, तिरपडी के वीरेंद्र और रोहतक के सागर में अपने मुकाबिल पहलवानों को हराकर कुश्ती प्रेमियों का दिल जीत लिया। इसी प्रकार से 11000 की कुश्ती में लोहारू के पहलवान सोनू, रोहतक के पहलवान जीतू और खंडेवला के पहलवान प्रशांत ने अपने प्रतिद्वंदियों को धूल चटाने का काम किया। सभी विजेता पहलवानों को दंगल आयोजन कमेटी के द्वारा पूर्व घोषणा के मुताबिक नगद राशि के साथ बाबा हरदेव के मोमेंटो पुरस्कार में भेंट किए गए।
Raftaar Media | सच के साथ