धनबाद: जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांग जनों को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया गया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर बुधवार को तोपचांची प्रखंड में विशेष आधार शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 56 दिव्यांग जनों का आधार कार्ड के लिए नया एनरोलमेंट किया गया।
योजनाओं का मिलेगा लाभ
जिला परियोजना पदाधिकारी (UID) अमित कुमार सिंह ने बताया कि जिले में ऐसे कई दिव्यांग व्यक्ति हैं जिनके पास आधार कार्ड नहीं है। आधार के अभाव में उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं (जैसे पेंशन, राशन और अन्य सब्सिडी) का लाभ लेने में कठिनाई होती है। उपायुक्त के निर्देश पर अब प्रखंड स्तर के आधार केंद्रों पर समर्पित कैंप लगाए जा रहे हैं।
आगामी शिविरों का शेड्यूल (जरूर नोट करें)
अगर आप या आपके परिचित दिव्यांग हैं और आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो निम्नलिखित तिथियों पर संबंधित प्रखंड कार्यालय के आधार केंद्र पर पहुंच सकते हैं:
16 अप्रैल: टुंडी प्रखंड
17 अप्रैल: पूर्वी टुंडी प्रखंड
18 अप्रैल: गोविंदपुर प्रखंड
20 अप्रैल: कलियासोल प्रखंड
21 अप्रैल: एगारकुंड प्रखंड
22 अप्रैल: बाघमारा प्रखंड

धनबाद रफ्तार मीडिया संवाददाता गोवर्धन रजक की रिपोर्ट